धीरेन्द्र नाथ चक्रवर्ती के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

National Union of Journalist(I)
  • Phone +91 - 9548020874
  • Email NUJINDIA@GMAIL.COM
  • Our Aim Believe in Constitution
  • Since Year 1950

नई दिल्ली, 13 फरवरी 2026 नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के मुख्यालय में जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ असम के अध्यक्ष श्री धीरेन्द्र नाथ चक्रवर्ती के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। एनयूजेआई अध्यक्ष रास बिहारी ने श्री चक्रवर्ती को श्रद्धांजलि देते हुए उनके जीवन के बारे में बताया था। उन्होंने बताया कि 97 वर्षीय श्री चक्रवर्ती अपने अंतिम समय तक पत्रकारिता में सक्रिय रहे। उन्होंने असम के कई अखबारों का संपादन किया। दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश थपलियाल ने बताया कि श्री चक्रवर्ती का असम की पत्रकारिता में महत्वपूर्ण स्थान रहा। उन्हें कई सम्मान नवाजे गए। श्रद्धांजलि सभा में एनयूजे चुनाव आयोग सदस्य अशोक किंकर, एनयूजे स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन के चैयरमैन अनिल पांडेय, एनयूजे सचिव अमलेश राजू, डीजेए सचिव प्रियरंजन, सदस्य प्रदीप श्रीवास्तव, अशोक बर्थवाल, अनुज गुप्ता, अरविंद कुमार आदि उपस्थित थे।