- पत्रकारों की सुरक्षा तथा पत्रकार हितो पर हुई चर्चा
- महाकुंभ के दौरान पत्रकारो की परेशानियो से भी अवगत कराया
प्रयागराज। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तर प्रदेश की प्रयागराज जिला इकाई के अध्यक्ष कुन्दन श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति के सभापति एमएलसी पवन सिंह चौहान से सर्किट हाउस में मुलाकात की।
एनयूजे पदाधिकारियो ने एमएलसी पवन सिंह चौहान को बुके भेंट कर प्रयागराज आगमन पर स्वागत किया। सर्किट हाउस में सभापति पवन सिंह चौहान तथा एनयूजे प्रयागराज के पदाधिकारियों की बीच एक बैठक हुई। इस बैठक में पत्रकारो के विभिन्न समस्यो से अवगत कराया गया।
पत्रकारो के ऊपर हमला, फर्जी एफआईआर तथा महाकुंभ के दौरान पत्रकारो के विभिन्न परेशानियो को लेकर बैठक में चर्चा हुई। तमाम पत्रकार साथियो से समस्या सुनने के बाद सभापति पवन सिंह चौहान ने यह आशवासन दिया की सम्बंधित जिम्मेदार अधिकारियो से वार्ता कर पत्रकारो की हर समस्या का समाधान कराया जाएगा।


