एनयूजेआई द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता मार्च की सफलता के लिए आभार व्यक्त

National Union of Journalist(I)
  • Phone +91 - 9548020874
  • Email NUJINDIA@GMAIL.COM
  • Our Aim Believe in Constitution
  • Since Year 1950
एनयूजेआई द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता मार्च की सफलता के लिए आभार व्यक्त
 
लखनऊ। मीराबाई मार्ग स्थित विधायक निवास में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के यूपी इकाई की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें एनयूजेआई यूपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना ने सभी का आभार जताते हुए बीते 8 मार्च 2024 को संगठन द्वारा आयोजित किए गए मतदाता जागरूकता मार्च की सफलता के लिए सभी को बधाई दी। इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना के अतिरिक्त राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद गोस्वामी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुपम चौहान, प्रवक्ता डॉ अतुल मोहन सिंह, संरक्षक के बख्श सिंह, संरक्षक सुरेन्द्र दूबे, लखनऊ अध्यक्ष आशीष मौर्य, लखनऊ महामंत्री पद्माकर पाण्डेय, लखनऊ कोषाध्यक्ष अनुपम पाण्डेय, श्यामल त्रिपाठी, ऋषि कुमार शर्मा, मोहन वर्मा जनाब फरहान ईराकी, रूपेंद्र उपाध्याय, डॉ संजीव कुमार पाण्डेय, ज्ञानेश पाठक, मंत्री नागेंद्र सिंह, किरन सिंह, संगठन मंत्री अश्विनी जायसवाल, उपाध्यक्ष मीनाक्षी वर्मा, मंत्री संगीता सिंह, उपाध्यक्ष मनीषा सिंह, धीरेन्द्र मिश्रा, अलोक श्रीवास्तव, मंगल सिंह, रोहिताश सिंह, उपाध्यक्ष अभिनव श्रीवास्तव एवं विनय तिवारी सहित अन्य सम्मानित पत्रकार साथी उपस्थित रहे।