जार 2019 नारी शक्ति सम्मान समारोह संपन्न।

National Union of Journalist(I)
  • Phone +91 - 9548020874
  • Email NUJINDIA@GMAIL.COM
  • Our Aim Believe in Constitution
  • Since Year 1950

 

जार 2019 नारी शक्ति सम्मान  समारोह संपन्न।
आज  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर  जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान(जार) अलवर इकाई के तत्वाधान वर्ष 2019 का महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला मोर्चा मंत्री व मीडिया प्रभारी पूजा कपिल विशिष्ट अतिथि , एनयुजेआई(नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट) के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम एस बाघी  थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की   à¤ªà¥à¤°à¤§à¤¾à¤¨à¤¾à¤§à¥à¤¯à¤¾à¤ªà¤¿à¤•à¤¾  नीता जैन द्वारा की गई। जार के प्रवक्ता व सीमा संदेश अखबार के अलवर ब्यूरो चीफ अविनाश मल्होत्रा ने बताया की केएस इंटरनेशनल स्कूल अंबेडकर चौराहे के अलवर में नारी शक्ति सम्मान आयोजित किया गया। जिसमें विद्यार्थियों की तीसरी पीढ़ी( बुजुर्ग महिलाओं) का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सभी  महिलाओं को शॉल  उड़ाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण के बारे मे बोलते  हुए मुख्य अतिथि पूजा कपिल ने पत्रिका संगठन जार वे स्कूल के प्रयासों को सराहा उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण तभी संभव है जब ही संभव है जब महिलाएं स्वयं संघर्ष करके समाज में आगे आने का प्रयास करें, बतौर महिला उन्हें भी स्वयं को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए अनेकों चुनौतियों का सामना करना पड़ा। एनयुजेआई के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम एस बाघी  ने बुजुर्ग महिलाओं का करते हुए कहा कि महिलाओं का हर स्तर पर सम्मान होना चाहिए तभी महिलाओं का सशक्तिरण संभव होगा। कार्यक्रम में जार के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संगठन के अध्यक्ष व दैनिक लोकमत व राजस्थान खोज खबर के ब्यूरो चीफ स्वदेश कपिल, दिनेश शर्मा, प्रदीप सिंह  सहित विद्यालय के शिक्षक गण व सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित  उपस्थित रहे।