|
|||||||||
|
|||||||||
रजत कुमार गुप्ता और सीमा किरण एनयूजे के उपाध्यक्ष बने
![]() प्रेस विज्ञप्ति
रजत कुमार गुप्ता और सीमा किरण एनयूजे के उपाध्यक्ष बने प्रेस काउंसिल सदस्य आनंद राणा संगठन सचिव मनोनीत दीपक राय, शीतल करदेकर और सीमा मोहन सचिव नियुक्त किए गए
नई दिल्ली, 27 सितंबर, 2020। झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के अध्यक्ष और राष्ट्रीय खबर के मुख्य संपादक रजत कुमार गुप्ता तथा वीर अर्जुन की फीचर संपादक सीमा किरण को नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया में एनयूजे के सदस्य और दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के पूर्व महासचिव आनंद राणा को संगठन सचिव मनोनीत किया गया है। महाराष्ट्र की शीतल करदेकर, पश्चिम बंगाल के दीपक राय और हिमाचल प्रदेश की सीमा मोहन को सचिव नियुक्त किया गया है।
इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स से संबद्ध एनयूजेआई के महासचिव प्रसन्ना मोहंती ने बताया कि 11 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी की अध्यक्षता हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में संगठन के संविधान संशोधन की सर्वसम्मति से पारित किया गया। ऑनलाइन अधिवेशन में देशभर में लगभग दो हजार सदस्यों ने हिस्सा लिया। अधिवेशन में पत्रकारों के हित और कल्याण से जुड़े कई प्रस्ताव पारित किए गए।
एनयूजे अध्यक्ष रास बिहारी ने कहा कि देशभर में संगठन का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। अब देश के ज्यादातर राज्यों में एनयूजे से संबद्ध इकाइयां काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित होकर जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिवारों को मुआवजा दिलाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
मनमोहन लोहानी कार्यालय सचिव ![]() |
|||||||||
|
|||||||||